DNN ऊना
06 जनवरी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत जिला के सभी विकास खंडों में मत पेटियां को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज ने बताया कि विकास खंड अंब में महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किया गया है। जबकि विकास खंड बंगाणा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंगाणा, विकास खंड गगरेट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलोह, विकास खंड हरोली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरोली तथा विकास खंड ऊना के गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में पुस्तकालय ब्लॉक में बहुउद्देशीय हॉल में मत पेटियां रखने हेतु स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए गए है।















