DNN कुल्लू
12 जनवरी। जिला कुल्लू के पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचित किए गए विकास खंड आनी के अंतर्गत आने वाले एक मतदान केन्द्र में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
इस सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं )उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी कर विकास खंड आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटासेरी के वार्ड नम्बर -5 खेनवी के मतदान केन्द्र में आंशिक परिवर्तन कर इसे राप्रापा घिरज किया गया है। पूर्व में रामापा कोटासेरी में यह मतदान केन्द्र अधिसूचित किया गया था।















