DNN ऊना
20 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त प्रास्तावनाओं के मध्यनजर ऊना जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, व कुटलैहड में मौजूद वर्तमान मतदान केद्रो मे संशोधन व नए मतदान केंद्रो के सृजन हेतू इनकी सूचियां 21 अगस्त को प्रकाशित हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सूचियों को जन साधारण के निरीक्षण हेतू जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपमंडल अधिकारी या सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार के कार्यालय में 21 से 27 अगस्त उपलब्ध रहेगीं। उन्होंने बताया कि मतदान केद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप हो तो उसे उक्त अवधि में संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।















