–मतदाता सूची में दर्ज होगा सभी 18 वर्ष से अधिक के युवाओं का नाम

Himachal News Kangra Others
DNN  धर्मशाला
22 नवम्बर। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा को मतदाता सूची में सम्मलित करने का कार्य को 15 दिसम्बर, 2021 से पूर्ण करने के ल़क्ष्य को पूरा करने के सन्दर्भ में आज यहां उपायुक्त कांगडा निपुण जिन्दल ने विभाग द्वारा इस संदर्भ में बनाई गई रूप रेखा का आकलन किया।निपुण जिन्दल ने चुनाव विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के लगभग 48000 युवा जो 18 से 1  वर्ष की आयु को पुर्ण कर चुके है उन्हे मतदाता सूची में माह दिसम्बर तक सम्मलित करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास धरातल स्तर पर किए जांए। उन्होने कहा कि चुनाव विभाग इस सप्ताह विशेष  अभियान चला कर जिसमें कालेज एवं आई0टी0आई0 में विशेष  शिविर आयोजित कर इस आयु वर्ग के युवाओं को सम्मलित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बी0एल0ओ0 के माध्यम से इस कार्य को सम्पूर्ण करने के लिए सम्बधितएस0डी0एम0 को भी दिशा निर्देश जारी किए गए है।उपायुक्त ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों से भी बैठक के माध्यम से अपील की वह स्वंय आगे आकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मलित करें। बैठक के दौरान तहसीलदार चुनाव सहित सम्बधिंत अधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News