मतदाता सूचियों को आधार से जोड़ने का कार्य आरम्भ

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

01 अगस्त  निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार 51-नालागढ़ व 52-दून सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं से स्वेच्छा के आधार पर आधार कार्ड संख्या एकत्र करने बारे कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आधार कार्ड संख्या को मतदाता सूची से जोड़ कर मतदाताओं की प्रविष्टि के अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए व एक ही व्यक्ति का नाम किसी भी सभा निर्वाचन क्षेत्र में दो जगह दर्ज है या दो सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग दर्ज है, की पहचान सुनिश्चित की जा सके व तदानुसार ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने बारे निर्वाचन नियामुनार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
उनहोंने कहा कि 01 अगस्त, 2022 से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। 51-नालागढ़ व 52-दून सभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने आधार कार्ड की संख्या बारे सूचना प्रारुप 6ख पर भर कर अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत करें। प्ररुप 6ख भारत निर्वाचन आयोग की वैबसाईट  https://eci.gov.in     या        https://www.nvsp.in    उपलब्ध है।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि ऐसे मतदाता जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण-2022 के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए फार्म-6 पर आवेदन प्रस्तुत करेगे, वे भ अपनी आधार कार्ड संख्या की जानकारी उपरोक्त वर्णित फार्म-6 में विर्निदिष्ट कॉलम में उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र खो जाने, जल जाने आदि की अवस्था में भी नया पहचान पत्र बनाने के लिए फार्म-8 में भी अपना आधार कार्ड संख्या की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं के आधार कार्ड संख्या को मतदाता सूची से जोड़ कर मतदाता सूचियों को निर्वाचनों के लिए त्रुटिरहित व प्रमाणीकृत बनाया जा सके।
उन्होंने 51-नालागढ़ व 52-दून सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील कि वे उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

News Archives

Latest News