DNN सोलन
20 अक्टूबर निर्वाचन अधिकारी 52-दून एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बी.बी.एन.डी.ए. झाड़माजरी बद्दी द्वारा गत दिवस स्वीप समिति के सदस्यों से चुनाव के बारे विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने स्वीप के सदस्यों से आग्रह किया कि वे दून विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा स्वीप के कार्यक्रम करवाएं और मतदाताओं को बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक मतदान प्रतिशतता लाई जा सके।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी नालागढ़ एवं स्वीप समिति के अन्य सदस्यों के साथ कुठाढ़ में आगामी विधानसभा के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मतदान के इस पर्व में बढ-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।















