DNN शिमला
04 जुलाई। रामपुर विकास खंड के दरकाली पंचायत के शरनाल गांव में बीती रात एक रिहायशी मकान पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में प्रभावित हुए अर्जुन बदरेल के तीन कमरे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नही था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। वही प्रथमद्रष्टया में इस हादसे में लाखों का नुकसान आंका गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रविवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे घटा। दिन भर जारी रही बारिश के बाद घर के करीब खड़ा पेड़ जड़ो समेत उखड़ा और सीधा मकान पर जा गिरा। जिससे मकान की छत व तीन कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय कोई भी पारिवारिक सदस्य घर पर मौजूद नही था, जिससे किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई सूचना नही है। प्रभावित परिवार का कहना है कि फिलहाल घर के आसपास चार अन्य पेड़ भी जानलेवा बने हुए है, अगर जल्द ही इन्हें गिराया नही गया तो भविष्य मे एक बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। वही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने मोके के लिए रवाना हो चुकी है।















