मंत्रिमंडल की बैठक में निजी बस ऑपरेटर को लेकर हो सकता है फैसला

Others Shimla

DNN शिमला 

03 जून। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन की तरफ से बीते कुछ दिन पहले समस्त हिमाचल प्रदेश में निजी बसों के टोकन टैक्स तथा अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल पर चली गई थी तथा लगातार प्रदेश सरकार के साथ संवाद का प्रयास कर रही थी। कई बार मांग पत्र देने के बावजूद सरकार उस पर गौर नहीं कर रही थी । जिसके चलते निजी बस ऑपरेटर यूनियन को हड़ताल पर जाना पड़ा था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रबल होने के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए 5 मई से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। वहीँ आज भी निजी बस ऑपरेटर यूनियन व परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर की मुलाकात हुई। निजी बसों के टोकन टैक्स तथा अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई ।  5 जून को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है तथा इस चर्चा के बाद अहम फैसला लिया जा सकता है ।

वहीं इस अवसर पर बैठक के बाद प्रवेश कमल महासचिव निजी बस ऑपरेटर संघ ने कहां की सदभावपूर्ण माहौल में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ बैठक हुई है तथा निजी ऑपरेटर संघ ने मांग पत्र आज परिवहन मंत्री को सौंपा है तथा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पूरा विषय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ध्यानाकर्षण है और 5 जून को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है तथा उचित फैसला सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए लिया  जाएगा।

 

News Archives

Latest News