मंडी शहर में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 7.50 लाख रुपये जारी

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

5 सितम्बर। सांसद निधि से मंडी शहर में विभिन्न कार्यों के लिए 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से राशि जारी कर दी है। सांसद ने शमशान घाट कांगनी में सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की है। नेला-4 में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये तथा खलियार में ब्यास नदी के किनारे श्मशान घाट के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये  की राशि जारी की है। यह कार्य कार्यकारी  अधिकारी नगर निगम मंडी द्वारा करवाए जाएंगे। श्मशान घाट कांगनी में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए पार्षद योगराज ने, नेला में वर्षा शालिका के लिए पार्षद राजेन्द्र मोहन ने तथा खलियार में शमशान घाट के निर्माण के लिए पार्षद अलकनंदा हांडा ने सांसद से गुजारिश की थी।
यहां से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि मंडी शहर में विभिन्न कार्यों के लिए सांसद निधि से 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र में उन्होंने सांसद निधि से 55.20 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह राशि मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक और पुनर्निर्माण कार्यों पर खर्च होगी।

News Archives

Latest News