मंडी में एचआरटीसी की बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबुझ से टल गया बड़ा हादसा

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

20 अक्तूबर। जिला मंडी के करयोग के शोरशन में बुधवार को एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना था, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त बस में चालक-परिचालक सहित 13 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को मामूली चोटें आई है। यह बस सलाणा से करसोग जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बस चालक ने सीट पर खड़ा होकर जोर से ब्रेक दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी। चालक ने ब्रेक फेल होने की भनक सवारियों तक को नहीं लगने दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। इस बीच बस का शीशा टूटने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। यह बस सलाणा से करसोग जा रही थी।
चालक मुरारी लाल ने बताया कि सालाणा से करसोग जाते वक्त शोरशन के समीप बस ने अचानक ब्रेक छोड़ दी। सीट पर खड़ा होकर ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन बस ने ब्रेक नहीं पकड़ी। ऐसे में सवारियों की जान बचाने के लिए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। इसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई। इससे लोगों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि अगर बस को लिंक रोड पर नहीं चढ़ाता, तो बस सड़क से नीचे खाई में पलट जाती।

Latest News