भौगोलिक संकेतक अधिनियम 1999 पर एक कार्यशाला का आयोजन

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

8 मार्च । प्रदेश विज्ञान प्रद्यौगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा आज सराज विधानसभा क्षेत्र के थाची में भौगोलिक संकेतक अधिनियम 1999 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम, गोहर अनिल भारद्वाज ने की ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य थाची एवं साथ लगते क्षेत्र की विशिष्ट कलाओं को भौगोलिक संकेतक के अंतर्गत संरक्षण करवाना है। कार्यशाला के माध्यम से समृद्वि ग्राम विकास समिति, विज्ञान परिषद और स्थानीय पंचायतों के सहयोग से भौगोलिक संकेतक पंजीकृत करवाने का प्रयास करेगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष मिलकर इस कार्य की सफलता के लिए प्रयासरत रहेंगे । कार्यशाला में परिषद से शशीधर जय गोपाल ने भौगोलिक संकेतक अधिनियम पर प्रतिभागियों के साथ विस्तार से चर्चा की ।समृद्वि संस्था की ओर से वेद राम, बंती देवी, हीरालाला, हेम राज ने भाग लिया। कार्यशाला में लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्यतः धतु शिल्पीयों, काष्ट शिल्पी, पत्थर नकांशों सम्मिलित थे ।

News Archives

Latest News