DNN सोलन
जिला में शास्त्री अध्यापक के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित उम्मीदवारों के 6 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी उपपिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए सोलन जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए हैं। इन उम्मीदवारों की काउसिलिंग 20 अगस्त, 2019 को प्रातः 11.00 बजे प्रारंभिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में की जाएगी। उन्होंने कहा कि काऊंसलिंग के समय अभ्यार्थियों द्वारा भरा जाने वाल बायोडाटा फार्म कार्यालय की वैबसाईट ूूूण्ककममेवसंदण्जा पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अलग से काऊंसलिंग पत्र नहीं भेजे जाएंगे। ऐसे पात्र उम्मीदवार जिनका नाम रोजगार कार्यालय द्वारा छूट गया हो, वे भी 20 अगस्त 2019 को काऊंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को अपने साथ 10वीं, जमा दो, शास्त्री प्रमाण पत्र, टैट प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार फोटो, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का पत्र, सैनिकों के आश्रित का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जो किसी सक्षम अधिकारी से जारी किया गया हो, साथ लाना होगा।















