DNN सोलन
02 सितम्बर सोलन तहसील में नए नायब तहसीलदार भीष्म कंवर ने कार्यभार संभाल लिया है। पिछले लंबे समय से सोलन तहसील में नायब तहसीलदार का पद खाली पड़ा था। भीष्म कंवर कानूनगों से नयाब तहसीलदार पदोन्नत हुए है और शिमला से उनका तबादला सोलन तहसील में हुआ है।
सोलन में बतौर नायब तहसीलदार ज्वाइन करने के बाद भीष्म कंवर ने बताया कि लोगों का काम सही समय पर हो यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा ऑनलाइन कार्यों के लिए आवेदन किया जाता है यह कार्य भी समय पर निपटे इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।















