भावा नदी में कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता की मौत, लापता बेटी की तलाश जारी

Himachal News Kinnaur Others

DNN किन्नौर

02 अक्तूबर। जिला किन्नौर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि नदी में लापता हुई बेटी की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 8 बजे के करीब पेश आया।
जानकारी के अनुसार भावा संपर्क मार्ग पर बेई झरने के पास आल्टो कार नदी में जा गिरी। हादसे में श्याम सिंह पुत्र बालम राम निवासी गांव शांगो तहसील निचार की मौत हो गई जबकि कार में सवार उसकी बेटी कामनी नदी में लापता हो गई है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि झरने के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे भावा नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। श्याम सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं उसकी बेटी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Latest News