भारद्वाज बोले भाजपा से जुड़े लोग भाजपा के साथ आज भी हैं खड़े

Politics Shimla

DNN कोटखाई

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी,जकराडी व धाली में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।
भारद्वाज गाँव में स्थानीय लोगों से मिले और संवाद किया।
मंत्री ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने का आव्हान किया और कहा कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही के दिनों में ही अनेकों काम यहां हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने से क्षेत्र में विकास की गति और बढ़ेगी। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग भाजपा के साथ आज भी खड़े हैं। हालांकि भ्रम फैलाने का प्रयास जरूर हुआ था लेकिन उस झांसे में भाजपा से जुड़े लोग नहीं आए।
भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर इस चुनाव में है और विकास के मुद्दे पर जनता के बीच है।
उन्होंने कहा भाजपा ने एक महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है और परिवारवाद की राजनीति का प्रतिकार किया है। आम जनता इस मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *