भारत बंद का प्रभाव हिमाचल में भी, सोलन व परवाणू डिपो की 11 रुट प्रभावित 

Arki Baddi Baddi + Doon DNN Himachal News Kasauli Nalagarh Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
26 मार्च। संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा किसान बिल को लेकर भारत बंद का आह्वान का प्रभाव हिमाचल पर भी पड़ा है। हालांकि, हिमाचल में किसी-किसी जगह ही किसानों ने किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस कारण प्रदेश से बाहरी राज्यों को भेजी जाने वाली बसों को हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू तक ही भेजा है। साथ ही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन व परवाणू डिपो की लगभग 08 बसें दिल्ली व पंजाब बॉर्डर पर लगे जाम में ही फंसी हुई है, जबकि 03 बसें हिमचाल के भीतर ही किसान आंदोलन में फंसी हुई है। यही नहीं किसानों के इस प्रदर्शन के चलते परवाणू डिपो को 02 बसें रद्द करनी पड़ी है।
बता दें कि किसान बिल को लेकर किए गए किसानों द्वारा पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में प्रदर्शन किया गया। हिमाचल में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान का कम असर दिखाई दिया,लेकिन बाहरी राज्यों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। किसानों द्वारा बॉर्डर ही नहीं बल्कि टोल प्लाजा को भी बंद कर प्रदर्शन किया है। सोलन जिला के बद्दी में किसानों ने किसान बिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
टोल प्लाजा बंद कर बैठे किसान
किसानों के प्रदर्शन के चलते हिमाचल प्रदेश प्रवेश द्वार परवाणू तक ही सोलन व परवाणू डिपो की बसों से अपनी सर्विस दी है। हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते हरियाणा के चंडी मंदिर में टोल प्लाजा को किसानों द्वारा बंद कर प्रदर्शन किया। इसके चलते शिमला से चंडीगढ़ को जाने वाली कई बसें इस जाम में फंसी रही। कई किलोमीटर तक लगे इस जाम कारण बसों के रुट फेल हुए है और लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है।
सोलन व परवाणू डिपो के यह रुट बंद 
परिवहन निगम सोलन डिपो के 06 रुट पंजाब व दिल्ली के बॉर्डर पर खड़े हुए है। इनमे दिल्ली में 01, लुधियाना में 01, होशियारपुर में 01, चंडी मदिर व चंडीगढ़ में 03 बसें किसान प्रदर्शन के कारण फंसी हुई है। इसी तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो 05 रुट दिल्ली व हिमाचल के बीच फंसे है, जबकि 02 बसों को रद्द किया।  इनमे दिल्ली में 02, ऊना में 01, बद्दी में 02 बसें फसीं हुई है। परवाणू डिपो के दो रुट एक मनाली व एक शिमला से आने वाली बसों को रद्द किया गया है।

News Archives

Latest News