भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान

Himachal News
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के DGMO (Director General Of Military Operations)  वार्ता  के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई। विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देश के DGMO फिर 12 मई को बात करेंगे। ट्रंप ने दी युद्ध विराम की जानकारी
शनिवार को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का एलान किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।

Latest News