भारत नेपाल बॉर्डर में छुपा हुआ आरोपी शिमला पुलिस ने दबोचा

Crime Others Shimla

Dnewsnetwork

शिमला पुलिस ने हैरोइन तस्करी के मामले में एक वांछित आरोपी को टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर उत्तराखंड व नेपाल पुलिस की संयुक्त मदद से करीब 48 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन करके भारत नेपाल बार्डर पर स्थित वनवासा नामक स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी गौरव सिहं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू निवासी चिडगाँव जिला शिमला उम्र 35 साल तस्करी के मामले में वांछित था और फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी विजेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से ही 03 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज है। इन तीनों मामलों में आरोपी से 63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच चल रही है।

एसपी ने बताया कि 2 फरवरी को पुलिस ने रोहडू के पास रहने वाले युवकों को करीब 63 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की थी। जबकि घटना के बाद से उक्त आरोपी फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश चल रही थी और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News