भारत निर्वाचन आयोग इस दिन को ई-मतदाता पहचान पत्र की सुविधा करेगा जारी

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

22 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिला स्तर/उपमण्डल स्तर तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को ई-मतदाता पहचान पत्र की सुविधा जारी कर रहा है। प्रत्येक पंजीकृत मतदाता अपने एंड्रायड मोबाईल से अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र वोटर हैल्पलाइन मोबाईल एप, बेबसाईट के द्वारा डाउनलोड किए जा सकते है।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2021 के दौरान दर्ज किए गए है, ऐसे मतदाता 25 जनवरी तथा पूर्व में पंजीकृत सभी मतदाता 1 फरवरी, 2021 से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही इस सुविधा का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

News Archives

Latest News