DNN शिमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह , उपमुख्यमंत्री मुकेश आग्निहोत्री व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य विधायक व नेता जयपुर के अलवर में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश के नेताओं के साथ मंत्रीमंडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई।
सुबह पूरे जोश मे हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गाँधी के साथ खड़ी नज़र आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का सन्देश दिया । हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा मे रहे, वही इसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है ।
उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है. उन्होंने कहा यही से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है ! उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर खरा उतरेगी । इस मोके पर प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने. वही राहुल गाँधी ने भी हिमाचल के नेताओं का सत्कार किया और प्रतिभा, सुकखू और मुकेश का विजय हाथ उठाया ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं । यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे, आज विधायक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भाग ले रहे हैं ।














