DNN नाहन
19 अप्रैल। भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से आज विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों के लिए नाहन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने की। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो परवाणु से आए अधिकारियों को जिला के अधिकारियों को विस्तार से जागरूक किया।
दरअसल इस कार्यक्रम में अधिकारियों को बीआईएस केयर ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद से भारतीय मानकों, बीआईएस लाइसेंस, अनिवार्य आईएसआई मार्क के तहत उत्पादों, प्रयोगशाला सुविधाओं के बारे में आसानी से मूल्यांकन किया जा सकता है। बीआईएस केयर ऐप के जरिये उत्पादों पर आईएसआई मार्क और ज्वैलरी पर हॉलमार्क की प्रामाणिकता की जांच भी की जा सकती है।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भवन और निर्माण इत्यादि जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता का अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाता है।
डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्पादों पर आईएसआई मार्क होना नितांत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए और उत्पादों के नमूने एकत्रित करके उनकी उचित जांच की जानी चाहिए। तय मानकों के अनुसार जांच में यदि कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित उत्पाद निर्माता के विरूद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
बाइट: राम कुमार गौतम, डीसी सिरमौर
बता दें कि इस जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के राज्य शाखा प्रमुख अनिमेष कुमार ने विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश राव, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।