भारतीय जनता पार्टी ने दृष्टि पत्र के लिए मांगे सुझाव

Himachal News Others Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा)

23 सितंबर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी दृष्टि पत्र तैयार कर रही है और इसके लिए आम लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं इस दृष्टि पत्र के लिए प्रदेश भर में एक रथ भी चलाया गया है। इस रथ  में एक सुझाव पेटी रखी है जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव डाल सकता है। शुक्रवार को यह रथ सोलन शहर में पहुंचा और यहां के वार्ड नंबर 9 में पार्षद व दृष्टि पत्र के जिला प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता व सह प्रभारी दिनेश ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी यहां पर मौजूद लोगों को दी । इस मौके पर बड़ी संख्या पर युवा मौजूद रहे । जिन्हें अपने अपने सुझाव डालने के लिए कहा गया । गुप्ता ने बताया कि भाजपा अपना दृष्टि पत्र कमरे में बैठकर तैयार नहीं कर रही है। बल्कि आम लोगों के सुझाव के आधार पर ही उसे तैयार किया जाएगा उन्होंने बताया इसी कड़ी में भाजपा का यह रथ विभिन्न स्थानों पर जा रहा है और लोगों से उनकी राय ले रहा है। ताकि दृष्टि पत्र तैयार करने से पहले प्रदेशभर से आए सुझावों पर पार्टी के शीर्ष नेता विचार विमर्श करें और उसके बाद ही अपना दृष्टि पत्र पार्टी लोगों के बीच लाएगी। इस घोषणा पत्र की पेटी में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने सुझाव पत्र डाले हैं।

News Archives

Latest News