भारतीय जनता पार्टी के शेष नेतृत्व अगर चाहेंगे तो लड़ेंगे नालागढ़ से चुनाव

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़

12 मार्च नालागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव श्रवण चंदेल ने 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी बधाई कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा व अमित शाह के सार्थक प्रयासों से चारों राज्यों में जीत का श्रेय मिला है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले 2022 के चुनावों में भी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर मिशन रिपीट करेंगे वहीं साथ ही उन्होंने कहा कि की वह एक किसान के बेटे है और 1996 से भारतीय जनता में कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। अगर भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान उन्हें आदेश करेंगे तो वह नालागढ़ से चुनाव लडेंगे। क्योंकि वह कई सालों से लोगों के बीच जा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास कर रहे है। अगर जनता उनपर अपना विश्वास जताती है तो वह नालागढ़ क्षेत्र में जो आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

News Archives