भाजयुमो सोलन ने नवाजे अपने होनहार कार्यकर्ता

Politics Solan
DNN सोलन
भाजयुमो मंडल सोलन की बैठक अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए अच्छे प्रयास किए। इस मौके पर मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में गंभीरता व निष्ठा से काम करने वाले युवाओं को भविष्य में कई अहम पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजयुमों के अध्यक्ष जल्दी ही सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश में भाजयुमों के लिए भविष्य की चुनौतियों को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर रजत कुमार को मंडल कार्यकारिणी सदस्य में नियुक्त किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के महामंत्री विशाल, आइटी के शुभम शर्मा, प्रवीण बग्गा, सचिव लाली कुमार, भरत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News