भाजपा नेता पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
03 जुलाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भघाट बैंक सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 पवन गुप्ता को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पवन गुप्ता हमारी पार्टी के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता थे और उनका निधन हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।
 ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, पवन गुप्ता ने लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
पवन गुप्ता सोलन विधानसभा के रहने वाले थे।

News Archives

Latest News