DNN सोलन
दुधारू पशु सुधार सभा के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह ठाकुर का निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पंचकूला के अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को मोहन सिंह ठाकुर का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दुधारू सुधार सभा के अध्यक्ष बनने के बाद वह बीमार हो गए थे और उन्हें कोरोना हो गया था जिसके बाद उनका इलाज एमएमयू सोलन में चल रहा था लेकिन उसके बाद उन्हें पंचकूला के अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।