भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पिछली कांग्रेस सरकार व स्थानीय पर साधा निशाना 

Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

28 अक्तूबर। सोलन को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल वोटों की राजनीति के लिए लोगों ध्यान भटकाया है अन्यथा कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन को नगर निगम का दर्जा मिल सकता था। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप ने कहा कि स्थानीय विधायक दावे करते आए हैं कि वह नगर निगम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों में वह नाकाम साबित हुए है और कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह करती दिखाई दी है, लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों के साथ न्याय किया है। नगर निगम बनाने को लेकर काफी लम्बे समय से प्रयास चलते आ रहे है, लेकिन अब इन प्रयासों पर जयराम सरकार ने मुहर लगा दी है।  इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्थानीय मंत्री राजीव सैजल और सांसद सुरेश कश्यप का धन्यवाद किया है।

News Archives

Latest News