भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर अध्ययन को गठित विशेष समिति 12 को धर्मशाला में 

Himachal News Kangra Others
DNN धर्मशाला
11 जून। हिमाचल सरकार द्वारा भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती को लेकर अध्ययन को लेकर गठित विशेष समिति 12 जून सोमवार को धर्मशाला के दौरे पर रहेगी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बागवानी व राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित यह समिति सोमवार को प्रातः साढ़े 10 बजे धर्मशाला डिग्री कॉलेज के सभागार में विभिन्न हितधारकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भांग की खेती से जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेगी।
जिलाधीश ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सुबह सवा दस बजे सभागार में पहुंचने को कहा है।

News Archives

Latest News