DNN सोलन
सोलन के जेबीटी रोड पर एक भवन निर्माण के दौरान की जा रही खुदाई की मिट्टी गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों , फायर विभाग, होम गार्ड, पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची और तुरंत दबे मजबूदरों को बाहर निकालना शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त विनोद कुमार, एसपी मधुसूदन, एएसपी शिव कुमार शर्मा, सीएमओ आरके दरोच सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत दल ने कुछ ही देरी में एक मजूदर को तुरंत बार निकालकर अस्पताल पहुंचाया जबकि करीब डेढ़ घंटे की मश्क्कत के बाद दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाला गया। दोनों घायलोंका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में हो रहा है।
मिट्टी में दबे दूसरे मजदूर को बाहर निकालने में स्थानीय युवक कार्तिक कुमार कौशल की भूमिका काफी सराहनीय रही। घटना के बाद मौके पर पहुंचे इस युवक ने मिट्टी में दबे मजदूर की कहराने की आवाज सुनने के बाद स्वयं मिट्टी हटानी शुरू की और उसके सिर के उपर से मिट्टी हटा दी। जिसके बाद आपदा प्रबंधन की टीमों ने पहुंचकर उसे बाहर निकाल दिया। उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद 2 घायलों को तुरंत ही निकलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है।

















