DNN सोलन ब्यूरो
16 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ जिला में मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। लगातार तीसरे दिन जिला सोलन में कोरोना वायरस के कारण व्यक्ति ने दम तोड़ा है, जबकि शुक्रवार को 162 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन के नालागढ़ में रहने वाले 72 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और व्यक्ति का इलाज चला हुआ था, लेकिन एमएमयू अस्पताल में व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई।
उधर, जिला सोलन में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सैम्पलिंग तेज कर दी है। जिला सोलन में 1526 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से आरटीपीसीआर के जरिए 932 सैम्पल सीआरआई कसौली में व 594 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए है। इनमे से 162 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शुक्रवार को सोलन शहर में 44 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके अलावा बद्दी में 03, नालागढ़ में 03, एमएमयू में 02, अर्की में 12, कंडाघाट में 10, परवाणू में 20, धर्मपुर में 29, चंडी में 35 व 06 अन्य मामले जिला में सामने आए हैं। जिला में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1380 हो गई है। इनमे से 35 लोगों का इलाज जिला के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।















