बड़ा भाई बना छोटे भाई का जान का दुश्मन

Himachal News Others

DNN दिल्ली (पूजा वर्मा)

05 अप्रैल उत्तर पुर्वी दिल्ली में सोमवार को भूमि विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर गोलियां बरसा दी। जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल के हाथ और कान के पास चार गोलियां लगी है। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले दर्ज कर दिया हैं।सूचना के अनुसार जख्मी व्यक्ति का नाम सुमित बताया जा रहा है और गोली मारने वाले का नाम अमित बताया जा रहा है। घटना के कुछ समय बात अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने भी से परेशान हो कर वारदात को अंजाम दिया । अमित का दावा है कि उसके छोटे भाई ने प्रेमिका की मदद से उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। सुमित और उसकी प्रेमिका उसे जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। पुलिस की जानकारी ने अनुसार अमित और सुमित का परिवार वेलकम इलाके में रहता है।वेलकम चौक पर सुमित कपड़े की दुकान चलाता हैं। जबकि अमित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाता हैं। सुमित अपने परिवार से अलग गाजियाबाद में अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। एक जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। तभी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अमित और सुमित अपनी अपनी दुकानों पर मौजूद थे। अचानक अमित पिस्टल ले कर बाहर निकला और उसने सुमित पर गोलियां बरसा दी ।मौके पर भगदड मच गई। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है।मामले के छानबीन शुरू कर रही हैं।

News Archives

Latest News