DNN जोगिंदरनगर
मंगलवार शाम को जोगिंदरनगर के लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह में व्यास नदी के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार को लड़भडोल पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति का व्यास नदी के किनारे शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशीराम अपने पुलिस दल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं इनके साथ ग्राम पंचायत तुलाह की प्रधान सविता कुमारी और उपप्रधान पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कंधे पर उठाकर घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदर नगर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की पुष्टि एसएचओ जोगिंदरनगर प्रीतम जरियाल की है।















