बॉर्डर खोलने को लेकर सरकार ने फैसला नहीं लिया वापिस तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Politics Shimla

DNN शिमला

पर्यटकों के लिए बॉर्डर खोलने के फैसले को वापिस ले सरकार, सेब सीजन में बागवानों को सता रहा कोरोना का खतरा, फैसला वापिस न हुआ तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन।

बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए खोले गए हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर होती जा रही है।कांग्रेस ने सरकार पर प्रदेश के लोगों को खतरे में डालने के आरोप लगाए हैं।हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं लेकिन बाहरी राज्यों से जिस तरह से पर्यटक चोरी छिपे और बिना टेस्ट के पहुंच रहे हैं उससे प्रदेश के लोगों में भय का माहौल है। सेब का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में कुछ व्यापारी सीधे गाँवो में पहुंच गए हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग की खौफ में है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन एवं प्रशासन रजनीश किमटा ने कहा है कि सरकार ने अगर आने वाले 2-3 दिनों में बॉर्डर खोलने के फैसले को वापिस नहीं लिया तो कांग्रेस प्रदेश में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है लेकिन अगर पर्यटक कोरोना लेकर हिमाचल में आएगा तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।सरकार इस फैसले को वापिस ले।

News Archives

Latest News