DNN हमीरपुर। 25 दिसम्बर
ग्राम पंचायत चंगर के तहत आने वाले गलोट क्षेत्र के व्यक्ति की खुंखार सांड के हमले में मौत हो गई है। शुक्रवार रात को व्यक्ति अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि इसी बीच इस खुंखार बैल ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे व्यक्ति नाली में जा गिरा और उसे गंभीर चोंटे आई थीं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां पर उसका आप्रेशन भी करना पड़ा। हालांकि व्यक्ति ने शनिवार के दिन दम तोड़ दिया है। मृतक हमीरपुर में ही एक कार्यालय में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार यह खुंखार बैल कई लोगों को पहले भी घायल कर चुका है। करीब 15 दिन पहले इस खुंखार बैल ने एक व्यक्ति का छाती पर जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके उपरांत व्यक्ति करीब 15 दिनों तक बिस्तर से नहीं उठ पाया था। एक महिला को भी इस बैल ने घायल किया है। अब इस बैल के आंतक ने एक व्यक्ति के प्राण ही निकाल दिए। ऐसे में शहर के लोगों में इस बैल का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बैल को रेसक्यु कर यहां से कहीं अन्यत्र जगह छोड़ा जाए ताकि मानव जीवन सुरक्षित रहे। वहीं ग्राम पंचायत चंगर के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि गलोट क्षेत्र के व्यक्ति की मौत का समाचार मिला है। यदि बैल खुंखार हो गया है तो प्रशासन को इसे रेस्क्यु कर अन्यत्र जगह छोडऩा चाहिए, ताकि लोगों को बहुमूल्य जीवन सुरक्षित रहे। बैल की टक्कर के बार व्यक्ति की मौत हो जाना अत्यंत दुखर है।