डीएनएन शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर करवाने की मांग की है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका के चलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह मांग चुनाव आयोग के समक्ष रखी है। सोमवार को कांगे्रस ने हिमाचल चुनाव आयोग को इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खवींद्र सुक्खू की अध्यक्षता में एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि 2017 के विधानसभा के चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका सामने आई है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर ही करवाए जाएं।
