Dnewsnetwork
कुल्लू, 24 फरवरी
हिमाचल प्रदेश स्टेट मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया।
हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन द्वारा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से कुल 156 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां चयनित खिलाड़ी (गोवा) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुभारंभ अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश एवं कुल्लू बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कुल्लू जिले के लिए हर्ष का विषय है कि राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन यहां किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के माध्यम से ढालपुर में अत्याधुनिक और खूबसूरत इनडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, खेलों और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ढालपुर मैदान स्टेडियम बनाने तथा यहां हाई-मास्ट लाइटें स्थापित किए जाने से दिन-रात अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन में सुविधा मिल रही है।
उन्होंने भुंतर क्षेत्र में चल रही विकासात्मक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भुंतर में भी लाडा के माध्यम से एक विशाल बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, कुल्लू के कला केंद्र को भी इनडोर सुविधा के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय हॉल में बैडमिंटन हॉल सहित अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त यहां खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि भुंतर से गेमन पुल तक नदी तटों को सुरक्षित किया जाएगा और घाटों का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही एसएसबी से एयरपोर्ट तक सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर के महासचिव रमेश ठाकुर, उपप्रधान चंद्रशेखर, अशोक ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, संजय, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महासचिव जितेंद्र ठाकुर, सुशील, सुदर्शन कुमार, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।















