DNN कंडाघाट
किसी महिला के पैसे अन्य 2 लोगों के खाते में डालने पर पुलिस ने युकों बैंक के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला की कंडाघाट पुलिस ने दर्ज किया है।
मामले की एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शकुन्तला देवी ने शिकायत पत्र पुलिस में दिया कि 22 मई 2017 व 24 मई 2017 को युकों बैंक सायरी में इसने मैनेजर को एक विडाल फार्म दिया कि खाता संख्या से पांच लाख पचास हजार रुपए इसके लोन खाता संख्या में डाल दो, लेकिन मैनेजर अनिल ने यह पैसा इसके खाते में न डालकर औरों के खाते में डाल दिए। जब इसे, इस बारे पता चला तो इसने मैनेजर से बात की। तो उसने जवाब दिया कि उसने यह पैसे उसने दो तीन दिन के लिए सुशील व हीरा लाल के खाते में डाले है और 8 से 10 दिन में ब्याज सहित इसके खाते में डाल देगा, लेकिन इसने पैसे नहीं डाले। इसके कुछ दिनों बाद उसका तबादला शिमला का हो गया। इसने जब बैंक से अपने खाते की स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि अनिल ने इसका जो पैसा लोन खाते में डालना था, वह सुशील कुमार तथा हीरा लाल के खाते में डाल दिया। सुशील कुमार के खाता में 2 लाख तथा हीरा लाल के दो खातों में तीन लाख पचास हजार रुपए ट्रासफर किए। जब इसने सुशील कुमार तथा हीरा लाल से इस बारे में फोन पर बात की। तो उन्होंने बताया कि पैसे तो आए है लेकिन यह सब मैनेजर ने ही हमारे खाते में डाले है। इन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। इस पर पुलिस ने उक्त बैंक मैनेजर अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।















