बेटी से कर डाली बाप ने छेड़छाड़ अब हुआ ARREST

Crime Himachal News Kasauli

DNN कसौली
प्रदेश में बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है, लेकिन घर के अंदर ही बेटियां महफूज नहीं है। सोलन जिला में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार कसौली थाना के तहत पडऩे वाली कुठाड़ पुलिस के पास शिकायत पहुंची कि एक व्यक्ति अपनी की सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। बीते दिन ही उसने सोते समय बेटी के साथ अश£ील हरकत की। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया। परवाणू के डीएसपी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि जांच में पुलिस ने पाया कि पीडि़त की मां ने आरोपी व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की है और कुछ समय पहले ही उसकी बेटी इनके साथ रहने लगी थी। इस दौरान सौतेले पिता ने उसके साथ छेड़छोड व अश£ील हरकतें की। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके 5 दिनों की न्यायिक रिमांड हासिल किया है। मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *