बुजुर्ग महिला का हमदर्द निकला चोर, बालियां लेकर फरार

Crime Kasauli Solan

DNN कसौली
बुजुर्ग महिला का हमदर्द बनकर आया एक युवक चोर निकला। युवक ने महिला को झांसा देकर उसकी सोने की बालियां ही चुरा डाली। महिला को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक युवक फरार हो चुका था। यह मामला कसौली थाना क्षेत्र के तहत सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नवदीप निवासी सनावर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि यह एक रिजोर्ट में काम करता है। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब यह अपने घर पहुंचा, तो इसे इसकी 90 वर्षीय माता शीला देवी ने बताया कि थोड़े समय पहले एक लड़का घर पर आया था। उसने इससे कहा कि माता जी आप बीमार रहते हैं मैं आपकी मालिश कर देता हूं। फिर उसने इसकी माता की मालिश की। मालिश करवाते समय इसकी माता ने कान की दोनों बालियां खोल कर रख दी। इसी दौरान युवक बालियां उठाकर भाग गया। बालियों की कीमत करीब 20 हजार रुपए थी। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News