बीमारी से ग्रस्त 70 वर्षीय एक महिला की मौत, कोरोना की भी हुई पुष्टि

Crime Sirmaur

DNN नाहन

04 सितम्बर। डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में बीमारी से ग्रस्त 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। महिला में कोरोना की भी पुष्टि हुई है। महिला ने वीरवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। जहां पूरे प्रोटोकोल के साथ शुक्रवार सुबह ही उसका अंतिम संस्कार किया गया है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के किशनपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला डायबिटीज व हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के बाद उसे एक सितंबर को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया था। जहां, उसका उपचार चल रहा था। तीन सितंबर की रात को उसकी अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई और महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमित भी थी। उधर, सिरमौर जिला डीसी डॉ आरके परुथी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला डायबिटीज व हाइपरटेंशन जैसी बीमारी से ग्रस्त थी। उसका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। आज सुबह उसका पूरे नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है।

News Archives

Latest News