DNN नाहन
07 मई । जिला मुख्यालय नाहन के हिंदू आश्रम में शनिवार को भाजपा का जिला स्तरीय ग्राम केंद्र प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। चले बूथ की ओर-बढ़े जीत की ओर विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। जबकि इस एक दिवसीय शिविर में प्रदेश के उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, संगठन मंत्री पवन राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित जिला भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आज दोपहर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मीडिया का भी संबोधित किया। इस दौरान जहां उन्होंने प्रदेश में जहां बीजेपी सरकार के मिशन रिपीट का दावा किया, तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिमला में कांग्रेसी नेता खुले मंच से ही गुटबाजी को स्वीकार कर रहे हैं और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का प्रदेश में क्या हश्र होगा, यह जल्द सबके सामने होगा।
बाइट: सुरेश कश्यप, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष















