बिलासपुर व सोलन मे होगा 21 को जन मंच का आयोजन

Bilaspur Himachal News Others Solan

DNN बिलासपु/सोलन

16 नवम्बर जनमंच कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 21 नवम्बर 2021 को 10 बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में  किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा ने पंचायत समिति हॉल विकास खण्ड झंडूता में जनमंच कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे। उन्होंने बताया जनमंच में ग्राम पंचायत बड़गांव गलू, कोसरियां, नघियार, घराण, सनीहरा, कुलज्यार, भड़ोली कलां के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर 2021 को 10 बजे सनीहरा तथा 2 बजे भड़ोली कला तथा 18 नवम्बर को सुबह 11 बजे कुल्जयार में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्री जनमंच शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर अधिकारियों द्वारा उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होने बताया कि 16 नवम्बर 2021 को ग्राम पंचायत  घराण  में प्री जनमंच शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बड़गांव गलु, कोसरियां, नघियार में प्री जनमंच का आयोजन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच कार्यक्रम में चिन्हित की गई पंचायतों के लोगों को शतप्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित पंचायतों में सरकारी योजनाओं का निरिक्षण कर उनके फोटो सहित रिपोर्ट 18 नवम्बर 2021  तक एस.डी.एम कार्यालय झंडूता में भेजना सुनिचित करें। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में सरकारी विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। जनमंच तथा प्री जनमंच में कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा
इस अवसर पर तहसीलदार मुल्तान सिंह बन्याल, बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन, विषयवाद विशेषज्ञ अशोक चन्देल, एस.डी.ओ जल शक्ति विभाग मस्त राम चैहान, एसडीओ विद्युत नंद लाल, अधीक्षक मस्त राम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर सोलन मे जिला का 21वां जनमंच 21 नवम्बर, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के सैक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा।
इस जनमंच में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, महलों, बनासर, चामो, नारायणी, प्राथा, कोटबेजा, जंगेशु, जाबली, कोटीनाम्भ तथा निहरी सहित नगर परिषद परवाणू की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार जनमंच के लिए आवेदन 19 नवम्बर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।
जनमंच के आयोजन के लिए 17 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन में बैठक आयोजित की जाएगी।

 

News Archives

Latest News