बिलासपुर में शिक्षुता मेला 21 अप्रैल को

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

19 अप्रैल शिक्षुता (अप्रेन्टशिप) मेला-2022 पूरे देश में 21 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  बिलासपुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल ने आज यहां दी।
सुनील कुमार पटियाल ने कहा कि जिला स्तरीय शिक्षुता मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले का शुभारम्भ उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति संस्थान में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के उद्देश्य  इसके लाभ के बारे में पीएसयू के बारे में उम्मीदवारों को पोर्टल पर समझाया जाएगा।
.0.

News Archives

Latest News