DNN बिलासपुर
साई होस्टल में मंगलवार को यौन उत्पीड़न जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बिटिया फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष सीमा सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सजगता से काम लें। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आए तथा किसी भी प्रकार की हरकत होने की स्थिति में अपने अभिभावकों या शिक्षकों को तुरंत इसकी जानकारी दें। माताएं बच्चों को हमेशा अपनी निगरानी में रखें तथा किसी बाहर के व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें।
आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। इससे युवा पीढ़ी समेत युवाओं के परिवार को इसका नुक्सान भुगतना पड़ता है। नशे के खिलाफ सबसे ज्यादा जागरूक करना युवाओं के परिवार का पहला दायित्व बनता है। उन्होंने युवाओं के परिवार से भी आग्रह किया है कि बच्चे की पूरी दिनचर्या पर ध्यान दें और प्रतिदिन की प्रक्रिया के बारे उनके साथ विचार-विमर्श करें। साथ ही उन्होंने बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओ के बारे भी युवाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर जयपाल चंदेल, हरीश धीमान, अशोक वाहिल, त्रिपेंद्र कौर, मस्तराम व विनय नेगी सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।


















