बिक्रम ठाकुर का मुकेश अग्निहोत्री पर बड़ा हमला, बोले हरोली को बचाओ हरोली खतरे में

Hamirpur Politics

DNN जसवां प्रागपुर

कैबिनेट मंत्री व जसवां प्रागपुर से बीजेपी के प्रत्याशी बिक्रम सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री पर बड़ा हमला बोला है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि अब कोई भी मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है। पहले मुकेश अग्निहोत्री अपनी हरोली सीट को बचा ले क्योंकि हरोली सीट खतरे में है। बिक्रम सिंह ठाकुर आज अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के रक्कड़ इलाके में डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई समाजसेवी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन जसवां प्रागपुर की जनता समझदार है और जनता बीजेपी का साथ देगी। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं और इसी कड़ी में उनके विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम 2 नवम्बर को दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित हुआ है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जसवां प्रागपुर की जनता ने पहले ही रिवाज़ बदल दिया था। लगातार दूसरी बार बीजेपी यहां से जीती। अब प्रदेश की जनता रिवाज़ बदलने जा रही है। प्रदेश में फिर जयराम सरकार रिपीट करने वाली है। वहीं बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता केंद्र की सरकार को देखकर वोट करती है। यहां भी जयराम सरकार ने भरपूर विकास किया है। इसलिए इस बार रिवाज बदलने से कोई नहीं रोक सकता है। हिमाचल का भाग्य केवल बीजेपी के साथ ही सुरक्षित है। वहीं बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अंदर 15 मुख्यमंत्री के दावेदार हो। जहां न कोई नेता हो न कोई नीति हो। हमारे यहां नेतृत्व है बड़े बड़े नेता हैं। कांग्रेस के पास एक ही परिवार के चार नेताओं के अलावा कोई नाम नहीं है। बिक्रम ठाकुर ने कहा की सभी लोग बोजेपी से डरे हैं इसलिए वह ऐसी बातें करते हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा की पिछले चुनाव में उनकी जीत का अंतर तब था जब यहां कांग्रेस की सरकार थी। विकास के बड़े बड़े वादे किए जाते थे। अब निश्चित तौर पर जीत का अंतर ज्यादा रहेगा। यहां विकास की गंगा वही है। करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। यहां कॉलेज खुले दो दो SDM कार्यालय खुले। दो दो बीडीओ कार्यालय खुले हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जो OPS की गारंटी दे रहे हैं उनकी अपनी गारंटी नहीं है।

News Archives