बाहरा विवि ने कोरोना काल में की करीब 2 करोड़ की स्कॉलरशीप का घोषणा  

Education Himachal News Others Solan

DNN सोलन

कोरोना काल में जहां लोग आर्थिक तौर पर कारोबार बंद होने से परेशान है वहीं इसी बीच जमा दो की परीक्षा उत्तीण करने वालेविद्यार्थियों को सोलन के वाकनाघाट स्थिति बाहरा विश्वविद्यालय नेराहत प्रदान करने का एलान किया है। बाहरा विवि ने इस दौरान कोरोना से अपने माता पिता खो चुके बच्चों के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की स्कॉलरशीप देने का ऐलान किया है।
सोलन में पत्रकारों से बातचीत में बाहरा विवि के एडमिशन व मार्केटिंग डायरेक्टर अनुराग अवस्थी ने जानकारी दी कि आज कोरोना काल में आर्थिक तंगी की वजह से हर वर्ग परेशान ह  और कई मासूम बच्चों ने इस बीमारी केकारण अपनेमाता पिता को खो दिया है। ऐसे बच्चों की सहायता के लिए बाहरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा आगे आए है। उन्होंने स्कॉलरशिपस का ऐलान किया है। उन्होंने बताया की जिन बच्चों ने अपने माता और पिता दोनों को खोया हैउन विद्यार्थियों की पूर्ण फीस माफ़ की जाएगी चाहे वह कोई भी विषय हो और उनकी पढ़ाई का खर्च यूनिवर्सिटी देगी। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने किसी कारण वश अपने पिता को खोया है उनकी भी 50 प्रतिशत फीस माफ़की जाएगी। अनुराग अवस्थी ने यह भी बताया की यूनिवर्सिटी जहां स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। वहीं विश्वविद्यालय ने लोगों की आर्थिक तंगी को देखते हुए किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि न करने का फैसला लिया हैतथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तेहत सिंगल गर्ल चाइल्ड को 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप और यही नही बल्कि मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी 25 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया है।

News Archives

Latest News