बाहंग में गौ सदन निर्माण हेतू 1 करोड़ रुपए जारी- गोविंद सिंह ठाकुर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

6 अगस्त मनाली स्थित बाहंग में गौ सदन बनाने के लिए दो करोड़ की राशि में से एक करोड़ रुपए की राशि प्रदेश प्रदेश की जयराम सरकार ने जारी कर दी है। शिक्षाभाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गौशाल में गौ महायज्ञ‘ के समापन पर ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों पर बेसहारा छोड़े गए गौवंश को बचाने के लिए गंभीर कदम उठाए हैं। इस यज्ञ में भाग लेने के पश्चात उन्होंने माता हडिम्बा और गोशाल नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जयरम सरकार ने मनाली स्थित बाहंग में गौ सदन बनाने हेतु दो करोड़ रुपये की राशि में से एक करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत करके जारी कर दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को कुल्लू से लेकर मनाली तक सड़कों में बेसहारा पशुओं को गौ सदन में रखने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जिला में कोई भी बेसहारा पशु सड़क पर ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन प्रदेश की जयराम सरकार की प्राथमिकता है। गोविंद ठाकुर ने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने पशुओं को सड़कों पर ना छोड़ें क्योंकि यह महापाप है। उन्होंने कहा कि बहुत से पशु टैग लगे हुए हैं जो सड़कों पर अक्सर दिखाई देते हैं‌। उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग ऐसे मामलों पर कार्रवाई करें।

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उपमंडल अधिकारी नागरिक और गांव वासियों के साथ गौशाल गांव में गत दिन पूर्व आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अति शीघ्र हुए नुकसान का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए और जल्द क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए।

News Archives

Latest News