DNN नालागढ़
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। बावा हरदीप सिंह ने एक रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया और रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर से रैली निकाली और उसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर नालागढ़ के माध्यम से अपना नामांकन पत्र भरा।
मीडिया से बातचीत में बावा हरदीप सिंह ने कांग्रेस पार्टी से जीतने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले विधायक लखविंदर सिंह राणा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कांग्रेस का विधायक अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुआ है और लखविंदर सिंह राणा ने दल बदलने की ही राजनीति की है।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता मत के माध्यम से लखविंदर सिंह राणा को इस विधानसभा चुनावों में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार थी उस दौरान किए गए विकास कार्य के नाम पर वह जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है और धरातल पर जनता का किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूर और किसानों की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी और उनके हित में काम करेगी ।
Watch Video















