पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना में सेराघाट हाइड्रोपावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। दानी बगड़ में हिमालया हाइड्रो का डैम टूट गया। इससे सडक़ सहित तीन वाहनों के बहने की सूचना है। नदी और नाले उफान पर आ गए। सडक़ें ध्वस्त हो गईं। मुनस्यारी बाजार जलमग्न हो गया। साथ ही दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने घरों से सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई। लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
मौसम विभाग ने सूबे के 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मॉनसून का आगमन लोगों के लिए राहत कम परेशानी का सबब ज्यादा बन गया है। भारी बारिश से सुरंगघाटी और जिमिगाड में दो पुल बह गए। यही नहीं मिलम रूट में धापा के पास पहाड़ी दरकने से सडक़ें बंद हो गई। हिमनगरी के मध्य बहने वाला नाला उफान में आ गया। इसके आईटीबीपी के साथ ही हैलीपैड को जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों मकानों में मलबा और पानी घुस गया है।


















