DNN नाहन
सिरमौर जिला के रोनहाट बाजार में एक तेंदुए द्वारा 3 लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक तेंदुआ अचानक से रोनहाट बाजार में दिखाई दिया और इसने एक के बाद एक मौजूद लोगों पर हमला कर दिया घायल लोगों को अन्य लोगों द्वारा तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है तेंदुआ दिखने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। और दुकानदारों को दुकानें बंदकर कर अपनी जान बचाने पड़ी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ आदमखोर है। और वन विभाग को लोगों ने इसकी सूचना दे दी है। लोगों ने तेंदुए को एक दुकान में बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुए को पकड़ा जाएगा।